MI vs SRH : इन 3 पड़ाव ने दिलाई मुंबई को हैदराबाद पर 34 रन की जीत

By: Ankur Mon, 05 Oct 2020 09:35:08

MI vs SRH : इन 3 पड़ाव ने दिलाई मुंबई को हैदराबाद पर 34 रन की जीत

बीते दिन रविवार को हुए पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने थी। शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208/5 रन का स्कोर बनाया जो कि शारजाह में इस सीजन का अब तक का सबसे कम स्कोर था। हैदराबाद इसके जवाब में 174/7 रन बना सकी। मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद पर लगाम लगाए रखी और जीत दिलाई। सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी जीत के साथ मुंबई पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंची। मैच में कुछ पडाव ऐसे आए जिसने मैच का रूख मुंबई की जीत की ओर किया।

क्रुणाल पंड्या का चार गेंद का धमाका

टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा लग रहा था कि शारजाह पर होने वाले मुकाबले में टीम 200 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाएगा। लेकिन क्रुणाल पंड्या ने ऐसा कर दिखाया। पंड्या ने सिर्फ चार गेंद पर 20 रन बनाए। उन्होंने कुल 500 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। पंड्या जब क्रीज पर उतरे तो मुंबई की पारी की सिर्फ चार गेंद बची थीं। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद अगली दो गेंदों पर उन्होंने दो चौके लगाए। पारी की आखिरी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर छक्का लगाया। गेंदबाजी में क्रुणाल ने 4 ओवरों में 35 रन देकर एक विकेट लिया।

डि कॉक फॉर्म में लौटे

मुंबई इंडियंस के लिए उनके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक अच्छी फॉर्म में नहीं थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस ऐसे में क्रिस लिन को टीम में सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल कर सकती है। हालांकि आज इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने मिले मौकों का फायदा उठाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली।

इस कैच ने बदला मैच

ईशान किशन के कैच ने मैच का रुख बदल दिया। डेविड वॉर्नर क्रीज पर थे और ऐसा लग रहा था कि वह मैच का रुख बदल सकते हैं। सनराइजर्स की आखिरी उम्मीद अपने कप्तान पर टिकी थीं। जेम्स पैटिनसन की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिस की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में गई। वॉर्नर 16वें ओवर में आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सनराइजर्स सिर्फ 32 रन बना सका। टीम 34 रन से पीछे रह गई। किशन ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया और 23 गेंद पर 31 रन बनाए इसमें दो छक्के भी शामिल थे।

ये भी पढ़े :

# IPL 2020 : कोलकाता की हार पर गौतम गंभीर ने दे डाली दिनेश कार्तिक को यह सलाह

# IPL 2020 : शारजाह स्टेडियम में वह हुआ जो पीछले किसी सीजन में ना हो पाया, बने कई रिकार्ड्स

# CSK Vs KXIP : एकतरफा जीत के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स ने बचाया सम्मान, यहां जानें मैच का पूरा हाल

# IPL 2020 : बतौर विकेटकीपर धोनी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सिर्फ दिनेश कार्तिक से पीछे

# IPL 2020 : कोहली ने दिया राहुल तेवतिया को एक खास तोहफा

# MI vs SRH : मुंबई इंडियन के गेंदबाजों ने दिलाई हैदराबाद पर 34 रनों की जीत, अंकतालिका में पहुंचे शीर्ष पर

# CSK Vs KXIP : पंजाब ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, पॉइंट टेबल में दोनों टीम सबसे नीचे

# IPL 2020 : पडीक्कल की तूफानी पारी पर खुद को नहीं रोक पाए युवराज सिंह, दे डाला यह चैलेंज

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com